=
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lakhpati didi Yojana: क्या है लखपति दीदी योजना और सरकार कितने पैसे देती है! यहां जाने पूरा विश्लेषण

Lakhpati didi Yojana: क्या है लखपति दीदी योजना और सरकार कितने पैसे देती है! यहां जाने पूरा विश्लेषण केंद्र सरकार नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं चलाती है। अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग योजनाएं हैं। कुछ खास तौर पर बुजुर्गों के लिए हैं, कुछ बच्चों के लिए, जबकि कुछ योजनाएं महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए भी चलाई जाती हैं। ऐसी ही एक योजना है लखपति दीदी योजन. इसमें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हुनर सिखाया जाता है और सरकार की ओर से आर्थिक मदद भी दी जाती है। इस योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है। इसके लिए क्या प्रक्रिया है। आइए जानते हैं।

क्या है लखपति दीदी योजना?

Lakhpati didi Yojana
Lakhpati didi Yojana

मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2023 में 15 अगस्त को की थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को सरकार की ओर से ट्रेनिंग के साथ-साथ आर्थिक मदद भी दी जाती है। योजना के तहत महिलाओं को 1-5 लाख तक की ब्याज मुक्त रकम दी जाती है। जिससे महिलाएं भविष्य में अपना खुद का छोटा-मोटा कारोबार भी शुरू कर सकती हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को कई हुनर सिखाए जाते हैं। उन्हें बिजनेस टिप्स भी दिए जाते हैं। इसके अलावा उन्हें फाइनेंशियल टिप्स, बिजनेस मार्केटिंग प्लान आदि की भी जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग भी सिखाई जाती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक इस योजना से 9 करोड़ महिलाओं को लाभ मिला है।

इसके लिए आवेदन कैसे करें?

सरकार द्वारा चलाई जा रही लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन करने का तरीका फिलहाल ऑफलाइन ही है। योजना के लिए आवेदक की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही महिला का किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना भी जरूरी है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सबसे पहले अपने ब्लॉक या जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग में जाना होगा। जहां संबंधित अधिकारी से इस योजना का फॉर्म लेना होगा। उसके बाद फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां भरकर अपने दस्तावेज अटैच करके इस फॉर्म को जमा करना होगा। इसके बाद आवेदक को इसकी रसीद भी दी जाएगी।

क्या हैं जरूरी दस्तावेज?

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ दस्तावेज होना जरूरी है। जिसमें आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है। इसके साथ ही चालू बैंक खाता होना भी जरूरी है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी होनी चाहिए।

=
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment